जालंधर : आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से निष्कासित पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू को टिकट दिया है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू को बुधवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। कांग्रेस से निष्कासित होने बाद रिंकू ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था।