Business News: november 10: day of awareness of pollution – 10 नवंबर : प्रदूषण के प्रति जागरूक होने का दिन
नयी दिल्ली, 10 नवंबर (भाषा) इतिहास के पन्नों में 10 नवंबर के दिन का विशेष महत्व है क्योंकि इस दिन न केवल विश्व की पहली मोटर साइकिल पेश की गयी बल्कि भारत में आज के दिन को ‘परिवहन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस परिवहन क्षेत्र के विकास और उसके संबंध में जागरूकता के लिए समर्पित है। यूनेस्को द्वारा इस तारीख को संपूर्ण विश्व में ‘शांति एवं विकास हेतु विश्व विज्ञान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। आइये जानते हैं इस तारीख की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – 1848 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
यह आर्टिकल एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड हुआ है। इसे नवभारतटाइम्स.कॉम की टीम ने एडिट नहीं किया है।
भाषा | Updated:
नयी दिल्ली, 10 नवंबर (भाषा) इतिहास के पन्नों में 10 नवंबर के दिन का विशेष महत्व है क्योंकि इस दिन न केवल विश्व की पहली मोटर साइकिल पेश की गयी बल्कि भारत में आज के दिन को ‘परिवहन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस परिवहन क्षेत्र के विकास और उसके संबंध में जागरूकता के लिए समर्पित है। यूनेस्को द्वारा इस तारीख को संपूर्ण विश्व में ‘शांति एवं विकास हेतु विश्व विज्ञान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। आइये जानते हैं इस तारीख की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – 1848 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता सुरेन्द्रनाथ बनर्जी का जन्म।1885 – गोटलिएब डेमलेर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की। 1920 – राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी का जन्म। 1908 – कन्हाई लाल दत्त ने भारत की आज़ादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूलकर शहादत दी। 1983 – बिल गेट्स ने विंडोज 1.0 सार्वजनिक रूप से पेश किया।2000 – गंगा-मेकांग सम्पर्क परियोजना का कार्य प्रारम्भ। इसमें भारत, म्यांमार, थाईलैण्ड, कम्बोडिया, लाओस और वियतनाम शामिल हैं।2001 – भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया।2006 – श्रीलंका में तमिल समर्थक सांसद एन रविराज की हत्या। 2008 – भारत-कतर सम्बन्धों को रणनीतिक गहराई देते हुए दोनों देशों ने मस्कट में रक्षा और सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। 2013 – राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विजयदान देथा का निधन।
पाइए बिज़नस न्यूज़ समाचार(Business news News in Hindi)सबसे पहले नवभारत टाइम्स पर। नवभारत टाइम्स से हिंदी समाचार (Hindi News) अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App और रहें हर खबर से अपडेट।
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)